Friday, November 13, 2015

शंटिंग



इंजन-कोच-माल डिब्बों को
गाड़ी से कभी जोड़ो तोड़ो।
एक लाइन से अगर दूसरी
लाइन पर प्रस्थान करो।।1।।
शंटिंग करते समय हृदय में
बस इतनी सी बात रखो।
अधिकृत नियम और निर्देशों
का क्रम से अनुसरण करो।।2।।
शंटिंग के जो नियम बने
उनका न कभी उल्लंघन हो।
अगर प्रकट  दुविधा मन में
कभी नहीं प्रस्थान करो।।3।।
असमंजस से बचो हमेशा
अन-होनी से दूर रहो।
पाँच दशमलव तेरह चौदह
नियमों का अध्ययन करो।।4।।
मुख्य लाइन पर जाकर जब भी
शंटिंग का निष्पादन हो।
पाठ आठ नियमो की पुस्तक
का मन में आधार करो।।5।।
हे ! "संरक्षा वीर" हृदय में
ऐसा तुम संकल्प करो
दुर्घटना हो दूर रेल से
खुशियों का विस्तार करो।।6।।