Thursday, April 1, 2010

सीटी-संकेत

'सीटी' की  भाषा  से हम, सबको  अवगत करवाते हैं,
चार दशमलव पांच शून्य, नियमों का ज्ञान कराते हैं|
 
'छोटी - सीटी  एक' बजे, तो  गाडी चलने  वाली  है,
अगले पिछले  इंजिन के, चालक  की जम्मेदारी है|
 
अगर गार्ड या स्टेशन, सिग्नल एक्सचेंज नहीं करता,
 'दो छोटी - सीटी' की भाषा, में यह  बात बतानी है|
 
'लम्बी - छोटी' गार्ड ब्रेक से मुक्त करो  अपनी गाडी,
स्टेशन  या  बीच  खंड  से, गाडी  चलने  वाली है|
 
'तीन बजे छोटी सीटी', तो गार्ड तुम्हें  बतलाती है,
ब्रेक  लगाओ  पीछे से, नहीं  गाडी  रुकने वाली है|
 
दुर्घटना-अवरोध-खराबी, गाडी नहीं हो चलने वाली,
'चार' बजाकर छोटी  सीटी, प्रोटेक्शन  करवाना है|
 
'लम्बी-लम्बी-छोटी-छोटी', सीटी अगर सुनाई देती,
गार्ड तुरत  तैयारी कर, इंजिन पर  तुमको जाना है|
 
टोकन नहीं मिला है या फिर, प्राधिकार प्रस्थान गलत है,
'छोटी - लम्बी - छोटी'  सीटी, यह  सन्देश  बताती  है|
 
तीन बजे लम्बी सीटी, जब आई बी एस खराब हुआ हो,
स्वचल रोक सिग्नल को भी, जब पार करो यह आती है|
 
कोहरा-गेट-टनल-स्टेशन, 'लगातार लम्बी सीटी' सुन,
प्रोटेक्शन  को गए  व्यक्ति को, भी वापस  आ जाना है|
 
'लम्बी-छोटी-लम्बी-छोटी', गाडी टूट  गयी है  समझो,
रेल - खंड  पर  खंडित  गाडी,  का  सन्देश  सुनती  है|
 
खतरे  की ज़ंजीर  खिंचे, या प्रैसर  काम हो जाए कभी,
'छोटी - छोटी - लम्बी' सीटी, से  सबको  बतलाना  है|
 
सिग्नल अगर खराब मिला, तब सबको यह बतलाना है,
'लम्बी - छोटी - छोटी सीटी', का  संकेत  सुनाना  है|
 
उल्लंघन  है  पार  'तीन लम्बी सीटी'  यह  कहती  है,
'बारबार छोटी सीटी'  खतरे  का  भान  कराती  है|

        "संरक्षा दर्शन के अंक-३२ में प्रकाशित"

2 comments:

Unknown said...

Superb! Expecting more such poems in near future.

Unknown said...

Good ashok sharma ji