Friday, May 24, 2019

खतरा सिग्नल

सिग्नल पार हो, ऐसी घड़ी न आय।
दुर्घटना से सबक ले, करलो चंद उपाय।।

सिग्नल की पहचान में, यदि शंका हो जाय।
गाड़ी को रोको सखा, सबको देओ जगाय।।

पीला सिग्नल पार ही, जो सतर्क हो जाय।
खतरा सिग्नल तक नही, भूले से भी जाय।।

गाड़ी काबू में चले, लो विश्वास जगाय।
याद रखो एक पल कभी, अति विश्वास न आय।।

जिन बातों से काम में, बाधा तुमको आय।
कोशिस करना बस यही, कोई और न फंसने पाय।।

गाड़ी आती देखकर, लाइट दियो झुकाय।
रात समय भ्रम से कोई, सिग्नल पार न जाय।।

जीवन मे SPAD का, सपना भी आ जाय।
कोशिस करना सच न हो, दुश्मन का भी भाय।।

यह मन मत धारण करो, मुझसे चूक न होय।
गलत न हो निर्णय कभी, मन मे रखो संजोय।।

तन मन से चौकस रहो, गति चाहे कम होय।
सावधान यदि ना रहे, दुर्घटना तब होय।।

सजग, सतत चौकस रहो, मन संकल्प संजोय।
खतरा सिग्नल से सदा, दूर रहो सब कोय।।

No comments: